बरेली।जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बारादरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई है।
389 ग्राम अफीम और बाइक बरामद
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। बरामद की गई इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी आकाश का नाम भी उजागर किया है, जो फिलहाल मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना बारादरी पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान…
बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…
बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…
बरेली । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…