बरेली (बिथरी चैनपुर): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का पुरनापुर गांव अब ‘शांति’ के लिए नहीं, बल्कि ‘गोलियों की गूंज’ के लिए पहचाना जाने लगा है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के इस गांव में बीती शाम दो परिवारों की आपसी रंजिश ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक बेगुनाह महिला मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रही है।
दूध लेने निकली थी, मिल गई गोली!
घटना तब हुई जब गांव की एक महिला सामान्य दिनों की तरह घर से दूध लेने निकली थी। उसे क्या पता था कि बाहर दो पक्ष आपस में भिड़ने की तैयारी में हैं। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ‘फायरिंग रेंज’ में तब्दील हो गया। 315 बोर के तमंचे से चली गोली का निशाना तो चूक गया, लेकिन वह सीधे बेगुनाह महिला के सिर में जा धंसी।
पुरनापुर में ‘डर’ नहीं.. सिर्फ ‘दहशत’!
ग्रामीणों का कहना है कि पुरनापुर अब अपराधियों का अड्डा और मिनी गैंगवार जोन बनता जा रहा है। आए दिन होने वाली फायरिंग की घटनाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर रात यहाँ खौफ का साया रहता है। पुलिस की सुस्ती और अवैध असलहों की भरमार ने गांव की पहचान ही बदल दी है।
मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल में जंग
गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
सवाल यह है कि आखिर पुरनापुर में अवैध असलहे कहाँ से आ रहे हैं? क्यों पुलिस का डर खत्म हो गया है कि अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ का दावा कर रही है।
बरखेड़ा । उत्तर प्रदेश के बरखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं…
पीलीभीत।कस्बा बरखेड़ा में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं…
बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार सुबह…
बरेली। फतेहगंज क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी वार्ड 5 स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…
बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…