Advertisement

home

नाले में मिला नवजात का शव, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

 

Report:nandkishor sharma

Edited by:mohit k johari

बरेली। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह दिल दहला देने वाली घटना एसके नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और स्थानीय निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में इस मासूम को नाले में फेंक दिया।
हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और भी गंभीर बना रही हैं। उनका कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम और अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में लोगों को शक है कि यह मामला कहीं न कहीं लापरवाही या अवैध कामकाज से जुड़ा हो सकता है।
इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

11 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

18 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

19 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

20 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago