Advertisement

home

पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर, कैंट और इज्जतनगर क्षेत्रों में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 12 और 13 मार्च को इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पर्स, मोबाइल और हैंडबैग छीनने की घटनाएं की थीं। इन मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीमें जांच में जुटी थीं।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश यामाहा FZ बाइक से करगैना चौकी क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैरों में गोली लग गई।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु निवासी ग्राम सुकाली थाना शाही बताया है। पूछताछ में उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर छिनैती की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।
आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, लूटे गए मोबाइल, नगदी और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

10 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

10 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

11 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

11 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago