Advertisement

home

अज्ञात युवकों ने खाने का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटकर किया लहूलुहान 

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी ।कस्बे में खाने का ठेला लगाकर, खाना बेचने वाले व्यक्ति को घर जाते समय कुछ लड़कों ने रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कुरतरा गांव निवासी प्यारे लाल दिबाकर अपनी पत्नी के साथ कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे नंदराम ट्रैक्टर वाले की दुकान के सामने रोड पर ही खाना का ठेला लगाते है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह ठेला लेकर अपने घर जा रहे थे। शाही रोड पर चौड़ा खड़ंजा के पास अचानक तीन लड़के लाठी डंडे लेकर आए और प्यारे लाल को पीटने लगे। जिससे वह लहूलुहान हो गए। और वह बेसुध होकर गिर गए। आरोपी प्यारेलाल दिवाकर को मृत समझकर छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़ित किसी से भी अपनी रंजिश नहीं बता रहा है।पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

15 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

22 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

23 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

2 days ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago