Advertisement

home

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और राशन/ईंधन वितरण में पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए।

अस्पताल में बोले डीएम- ‘कर्मियों के पास हों आईडी कार्ड
जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को निर्देशित किया कि अस्पताल में दवाओं की कमी न होने पाए और सफाई व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के पास पहचान पत्र अनिवार्य रूप से हों, ताकि मरीजों को उन्हें पहचानने में असुविधा न हो।

पूर्ति कार्यालय: सिलेंडर की किल्लत दूर करने के आदेश
इससे पहले डीएम ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला पूर्ति कार्यालय का जायजा लिया। वहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका (अटेंडेंस रजिस्टर) चेक की और अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। कार्यालय में मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि सिलेंडर के लिए भटक रहे जरूरतमंदों को शीघ्र गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर की गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई दुरुस्त करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

—

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

14 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

21 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

22 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

23 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

2 days ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago