Advertisement

home

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर किसी की जान पर बन आए। शुक्रवार शाम बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे अर्धनिर्मित नाले की सरिया एक युवक के पैर के आर-पार निकल गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सरिया काटकर युवक को नाले से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रम्पुरा नत्थू निवासी कोमिल प्रसाद (पुत्र अज्ञात) शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव से बरखेड़ा बाजार आ रहा था। रास्ते में देशी शराब की दुकान के पास स्थित पुलिया पर वह सुस्ताने के लिए बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया के नीचे नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे अर्धनिर्मित नाले में जा गिरा।

नाला अधूरा होने के कारण उसकी सरिया ऊपर की ओर निकली हुई थीं। जैसे ही कोमिल नीचे गिरा, दो सरिया उसके बाएं पैर को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। युवक की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़े। दृश्य इतना खौफनाक था कि हर कोई दंग रह गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने कटर और अन्य औजारों की मदद से सरिया को काटा और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नाले से मुक्त कराया।

ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल कोमिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

 

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

15 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

22 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

23 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

2 days ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago