रिपोर्ट:विनय सक्सेना
पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को फोन पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, वहीं उसकी मां का रोजगार भी ठप हो गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फैयाज हाफिज अहमद नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को फोन से कॉल कर रहा है। आरोप है कि युवक फोन पर छात्रा के साथ बेहद अभद्र और गंदी बातें करता है।
पीड़िता की मां के अनुसार, इस उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी इतनी डर गई है कि उसने स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। परिवार मानसिक रूप से काफी तनाव में है।
शिकायतकर्ता महिला टेलरिंग (सिलाई) का काम कर अपना घर चलाती हैं, लेकिन इस घटना के खौफ के कारण वह अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रही हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित मां ने शनिवार को थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उनकी बेटी और परिवार सुरक्षित महसूस कर सके।
बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…
Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…
पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…