Advertisement

home

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना

पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को फोन पर प्रताड़ित करने का  मामला सामने आया है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, वहीं उसकी मां का रोजगार भी ठप हो गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फैयाज हाफिज अहमद नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को फोन से कॉल कर रहा है। आरोप है कि युवक फोन पर छात्रा के साथ बेहद अभद्र और गंदी बातें करता है।

पीड़िता की मां के अनुसार, इस उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी इतनी डर गई है कि उसने स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। परिवार मानसिक रूप से काफी तनाव में है।

शिकायतकर्ता महिला टेलरिंग (सिलाई) का काम कर अपना घर चलाती हैं, लेकिन इस घटना के खौफ के कारण वह अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रही हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित मां ने शनिवार को थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उनकी बेटी और परिवार सुरक्षित महसूस कर सके।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

10 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

10 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

11 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

11 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago