Advertisement

home

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली सुमन गंगवार का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पीलीभीत के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुमन गंगवार न केवल एक समर्पित जीवनसंगिनी थीं, बल्कि वे स्वयं भी सार्वजनिक जीवन में बेहद सक्रिय रहीं। उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं।

वे ललौरीखेड़ा ब्लॉक की दो बार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं।उन्होंने जिला सहकारी बैंक की सभापति के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत सुमन गंगवार का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक आवास लाया जा रहा है। उनकी अंतिम विदाई और अंत्येष्टि 13 अप्रैल, दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे उनके पैतृक गांव सैजना में संपन्न होगी।
उनके निधन पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

6 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

1 day ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

2 days ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

2 days ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

2 days ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

2 days ago