पीलीभीत। जनपद के हजारों विस्थापित परिवारों के लिए 18 अप्रैल की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान दशकों से अपनी जमीन पर हक की लड़ाई लड़ रहे विस्थापितों को ‘भौमिक अधिकार पत्र’ सौंपकर उन्हें भूमि का असली मालिक बनाएंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा न्यूरिया का शिवमुक्ति धाम मंदिर परिसर, जहाँ मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
युद्ध स्तर पर तैयारियां, प्रशासन मुस्तैद
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। न्यूरिया स्थित शिवमुक्ति धाम मंदिर परिसर में अस्थाई हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पंडाल से लेकर सुरक्षा घेरे तक की हर बारीक कड़ी पर प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
दशकों से विस्थापित जीवन जी रहे परिवारों के पास अब तक अपनी जमीन का कोई कानूनी दस्तावेज नहीं था, जिसके कारण वे कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते थे। मालिकाना हक मिलने के बाद न केवल इन परिवारों का संघर्ष समाप्त होगा, बल्कि वे अब अपनी भूमि पर गर्व से अधिकार जता सकेंगे।
स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह
शासन के इस निर्णय से पीलीभीत के विस्थापित क्षेत्रों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनकी पीढ़ियों का सपना था जिसे योगी सरकार हकीकत में बदलने जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, विस्थापितों को मालिकाना हक देना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इस आयोजन को बेहद भव्य और व्यवस्थित बनाया जाएगा।
बरखेड़ा । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज…
पीलीभीत। जनपद में सरकारी धन के गबन के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई…
बरेली । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट व अन्य स्थानों…
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…
बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…
बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…