Advertisement

home

​बरखेड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, सादगी और उच्च विचारों पर चलने का लिया संकल्प


​बरखेड़ा । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज बरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर में बाबा साहब के जयकारों की गूंज रही।
​सादगी और उच्च विचार’ ही बाबा साहब की असली पहचान क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अशोक गंगवार ने कहा, “बाबा साहब का जीवन संघर्ष और सादगी की मिसाल है। उनके उच्च विचारों को अपनाकर ही हम एक शिक्षित और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।” इस दौरान घनश्याम गंगवार, वीरेंद्र पाल, सुनील कुमार गौतम,शिवचरण लाल, उमाशंकर, रामचरण, राजीव कुमार और महेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

4 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

14 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago