बरेली। मीरगंज स्थानीय थाना पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीती रात एक स्थान से बिक्री करने जा रहे दो स्मैक तस्करों को 518 ग्राम स्मैक जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दस लाख की कीमत के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक बाईक भी बरामद हुई है काफी समय से तस्करी में लिप्त दोनों आरोपियों पर स्मैक के कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस स्टेशन की लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल, अपने हमराह दरोगा अरुण कुमार सिपाही रजत मलिक, अमित कुमार और विवेक शर्मा के साथ बीती सोमवार की रात गश्त चेकिंग पर मशगूल थे इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओवर ब्रिज कुल्छा मजार के पास दो स्मैक तस्कर स्मैक के साथ खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओवर ब्रिज चढ़ाई मजार के पास बाईक पर खड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 518 ग्राम स्मैक बरामद हुई थाने लाकर जब दोनों से पूंछताछ की तो एक ने अपना नाम प्रेमपाल पुत्र रमई लाल और दूसरे ने अपना नाम छंगा खा पुत्र छेला खा निवासी गण गांव गुलड़िया थाना मीरगंज बताया और पुलिस को बताया कि वह काफी समय से स्मैक तस्करी का काम करते है। और कई बार जेल भी जा चुके है। पुलिस ने प्रेमपाल के पास से 260 ग्राम और छंगा के पास से 258 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और अपाच्य बाईक को सीज कर दिया है।
इंस्पेक्टर क्राइम संजय तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी थी जो अब पकड़ में आ गए। उन्होंने बताया कि प्रेम पाल पर मीरगंज में तीन और रामपुर के गंज और अजीमनगर थाने में एक एक स्मैक बरामदी के मुकदमों में पहले जेल जा चुका है। छंगा मीरगंज थाने से एक बार स्मैक बरामदगी में जेल जा चुका है दोनों ने पूंछताछ में बताया है कि वह स्मैक झारखंड से आने वाले ट्रक ड्राइवरों से खरीदते है और फिर इसको बेंच देते हैं। आज बरामद स्मैक ट्रक ड्राइवरों को बेचने आए थे और पकड़े गए।
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…