रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत। जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
परिजनों के अनुसार, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद बुजुर्ग को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन समय पर समुचित उपचार नहीं मिला। आरोप है कि न तो सही तरीके से इलाज किया गया और न ही मरीज पर पर्याप्त ध्यान दिया गया।
इस संबंध में परिजनों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि उनके पास लापरवाही से जुड़े साक्ष्य भी मौजूद हैं।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…