Advertisement

home

खेत में मिला बरखेड़ा निवासी का संदिग्ध शव, शादी समारोह में गया था मृतक

पीलीभीत/बरखेड़ा: थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गंगापुरी के पास शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सुखलाल (55 वर्ष) पुत्र छोटेलाल, निवासी वार्ड नं 5, बरखेड़ा के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में काम करने के लिए घर से निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी धनदेवी ने बताया कि उनके पति सुखलाल शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में नाऊ (नाई) का काम करते थे। अक्सर जिजमानी में जाने के बाद वह कई दिनों तक वहीं रुक जाते थे और एक-एक हफ्ते के बाद ही घर लौटते थे। बीते 16 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे वह ग्राम गंगापुरी निवासी नत्थू लाल के पुत्र विक्रम के लगन कार्यक्रम में काम करने के लिए गए थे। कल, शुक्रवार 17 अप्रैल को शादी संपन्न होने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं था और वे घर नहीं लौटे। 18 अप्रैल को सुबह लगभग 9 बजे पत्नी धनदेवी को फोन पर किसी ने सूचना दी कि ग्राम गंगापुरी के पास पिपरा खास निवासी बेंचेलाल के खेत में सुखलाल का शव पड़ा हुआ है। इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

घटना की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

1 day ago

प्यार किया तो डरना क्या, बना हकीकत का किस्सा, कलेक्ट्रेट गेट पर फूट-फूटकर रोई प्रेमिका

बरेली। प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं,…

1 day ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

2 days ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

2 days ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

2 days ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

4 days ago