Advertisement

home

सदभावना यात्रा को वनमंत्री अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


बरेली। मानव सेवा क्लब का 50 सदस्यीय दल रविवार को सदभावना शांति,एकता बढ़ाने और उसका प्रचार – प्रसार करने के उद्देश्य से अहिच्छत्र क्षेत्र आंवला और रामनगर की यात्रा पर बस द्वारा रोटरी भवन से रवाना हुआ। दल को प्रदेश के वन मंत्री डा.अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा. अरुण कुमार ने कहा कि शांति सौहार्द और एकता का प्रचार-प्रसार करने का मानव सेवा क्लब का यह बहुत उत्तम कदम है। दल का नेतृत्व कर रहे मानव सेवा के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि उनके दल ने अहिच्छत्र क्षेत्र का भ्रमण कर शांति और एकता बढ़ाने का प्रचार-प्रसार किया। दल रामनगर के जैन मंदिर,प्राचीन किला और गौरी शंकर के मंदिर भी गया। 50 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से संयोजक मुकेश कुमार सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना,महासचिव प्रदीप माधवार,कमलभाटिया,प्रकाश
चन्द्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,मीरा मोहन,सुधीर मोहन,अभय भटनागर, जितेंद्र सक्सेना, शोभा,रश्मि, मंजू,अनिल गुप्ता,ब्रजेश सक्सेना, उषा,संध्या,सुरेन्द्र मोहन,रीता सक्सेना, सुषमा,राजीव सक्सेना, सुनीता,आत्म सरन,अखिल रस्तोगी,सुमित अग्रवाल, संजीव,लालिमा, धर्म देव,बेबी शर्मा,विजय शर्मा,नेहा,कैप्टन नव रत्न सिंह,सुरभि,नीरज प्रधान, प्रीति सक्सेना, प्रतीक, वी.के.कपूर, मीना और अर्चना,मीरा शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

9 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

10 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

10 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

14 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

14 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

14 hours ago