Advertisement

home

युवक की करंट से मौत, निर्माणाधीन मकान में काम करते समय सरिया छूने से हुआ हादसा।

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर में बुधवार सुबह करंट लगने से 21 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र को गांव के ही नंदकिशोर मजदूरी के लिए बुलाकर ले गए थे। सुबह करीब 10 बजे वह एक निर्माणाधीन मकान में बीम के लिए सरिया सीधा कर रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राजस्व विभाग से कानूनगो दीपक भारद्वाज और हल्का लेखपाल आसिफ भी घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक पुष्पेंद्र के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। गांव के निवासी अकील अहमद ने बताया कि इस हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए पहले भी कई बार संबंधित जेई और एसडीओ को सूचना दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा बताया है।

Express views

Recent Posts

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

7 hours ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

9 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

1 day ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago