Advertisement

home

युवक की करंट से मौत, निर्माणाधीन मकान में काम करते समय सरिया छूने से हुआ हादसा।

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर में बुधवार सुबह करंट लगने से 21 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र को गांव के ही नंदकिशोर मजदूरी के लिए बुलाकर ले गए थे। सुबह करीब 10 बजे वह एक निर्माणाधीन मकान में बीम के लिए सरिया सीधा कर रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राजस्व विभाग से कानूनगो दीपक भारद्वाज और हल्का लेखपाल आसिफ भी घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक पुष्पेंद्र के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। गांव के निवासी अकील अहमद ने बताया कि इस हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए पहले भी कई बार संबंधित जेई और एसडीओ को सूचना दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा बताया है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

14 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

24 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

2 days ago