Advertisement

home

दबंगों ने किसान के खेत पर किया अवैध कब्जा, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुये पुलिस अधीक्षक से की फरियाद


​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदगंज रम्पुरा में एक किसान की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक  को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित राम कुमार पुत्र बाबूराम के अनुसार, उनकी पुश्तैनी जमीन पर वे वर्षों से अपने कृषि यंत्र और पशु बांधते आ रहे हैं। आरोप है कि उनके पड़ोसी लालता प्रसाद और उनके पुत्र हरस्वरूप ने उनकी जमीन के पश्चिमी हिस्से की ओर अवैध रूप से दरवाजा निकालकर मकान बना लिया है।
​पीड़ित का आरोप है कि बीते 8 फरवरी 2026 को विपक्षियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके ट्रैक्टर और रोटावेटर को कूड़े-कचरे के नीचे दबा दिया और उन्हें बंधक बना लिया। जब किसान ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर में आग लगाने और गोली मारने की धमकी दी।​किसान राम कुमार ने न केवल विपक्षियों पर, बल्कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं:पीड़ित का आरोप है कि हल्का लेखपाल आदर्श विपक्षियों के प्रभाव में आकर उन पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।किसान का दावा है कि वह चार बार थाने जा चुका है, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि “प्रतिपक्षी असरदार हैं और पुलिस उनसे मिली हुई है।”
पत्र में यहाँ तक कहा गया है कि थाना प्रभारी ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया और किसान को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।किसान का कहना है कि इस विवाद के कारण फरवरी 2026 से उनका कृषि कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। खुले में खड़ा ट्रैक्टर खराब हो रहा है, जिससे उन्हें अब तक करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होगया।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

13 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

23 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

2 days ago