बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग सम्बन्धी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारगण को निर्देश दिये कि वो अनिवार्य रूप से क्षेत्र में जाये और अम जनता से जुड़े संस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी समितियाँ, गेंहू खरीद केंद्र आदि का निरीक्षण करें, जिससे अमजन कि समस्याओं का समाधान हो।
बाट-माप, मंडी, उद्योग, कृषि, खाद्य एवं औषधि, गन्ना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, परिवहन, विपणन, नगर निगम, खनिज, जीएसटी, सैनिक कल्याण, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी आदि विभागों की समीक्षा करते हुए सीएम डैशबोर्ड पर रैंक बनाए रखने के निर्देश दिए।
आग से फसलों को नुकसान की क्षतिपूर्ति का वितरण यथाशीघ्र कराया जाए।
राजस्व वादों के 03 से 05 वर्ष के मध्य लंबित केसों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने तथा आई.डी. अपडेट करके अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए।
विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गत किए जाने की समीक्षा की गयी और समय से आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के भी निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ई-परवाना, हैसियत प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, आईजीआरएस आदि का कोई भी प्रकरण डिफाल्टर नहीं होना चाहिए, जिसके कारण जनपद की रैंक खराब हो।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…