बरेली। जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ खेत की झोपड़ी में सो रहे 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर हंस निवासी इंद्रपाल पुत्र अजयवीर सिंह शुक्रवार रात गांव में ही एक दावत में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद वह रोज की तरह अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजन उसे देखने खेत पहुंचे। झोपड़ी के भीतर का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई; इंद्रपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार इंद्रपाल अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था।
खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, दावत से लौटने के बाद अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
किसान की वह झोपड़ी जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आपसी रंजिश समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…
बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…