Advertisement

home

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने घुटनों बल चलकर जिला अपर अधिकारी को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न होने पर मीरगंज संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह को घुटनों के बल चलकर ज्ञापन दिया। और जल्द से जल्द समस्या का समाधान का निदान करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह ने बताया किआज 2 मई दिन शनिवार को बरेली जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्यवाही न होने पर आज दो मई शनिवार को मीरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर घुटनों के बल चलकर अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर पूर्व में की गई शिकायतें एवं नई शिकायतों का समाधान का निदान करने की मांग की।


जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह एवं मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि हमने हर तहसील दिवस पर भटौली नग्ला की जमीन में अंश सही दर्ज कराने को लेकर 18/4/2026 को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई, इसी तरह ग्राम हल्दी दोंद में किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया मगर कोई समाधान नहीं हुआ, और
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी में लगातार हो रहे खनन की शिकायतें की गई लेकिन खनन रोकने पर कोई प्रतिबंध नहीं हुआ इसी कारण रोड की हालत खराब हो रही है, और उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों एवं अन्य अन्य आम जनता को गुमराह करके स्मार्ट मीटर लगाकर लूट की जा रही है उन स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटवाया जाएं, गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है बारदाने के नाम पर किसानों को लौटाया जा रहा है, ग्राम
पंचायत बगरऊ में किसान यूनियन के पदाधिकारी शिकायत कर्ता ने गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा तालाब पर अवैध कब्जे करने की शिकायत पर किसान पर दबाव डालने को फर्जी रिपोर्ट लगा कर 122B का मुकदमा दर्ज कर दिया गया, ग्राम पंचायत रहपुरा जागीर गांव में अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 738 पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है तत्काल निर्माण कार्य हटवाया जाए, फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस की चीता गाड़ी पर तैनात सिपाही अक्षय व उसका सहपाठी एवं चौकी प्रभारी की मिली भगत से शराब की दुकान नंबर एक के पास शराब बिकबाई जा रही है,
और उन्होंने बताया कि ग्राम मनकरी से लेकर हरदोई श्याम पुर तक खंडजे का पैसा मंजूर हो गया लेकिन अभी तक खड़ंजा कार्य शुरू नहीं हुआ है उसे तत्काल प्रभाव शुरू कराया जावे। किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुरतरा गांव में सरकारी जमीन पर गोबर के खाद के गडडो पर ग्राम प्रधान द्बारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। किसान नेता फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर महावीर सिंह ने बताया कि उनकी सिरसा जागीर गांव में जमीन है जिसकी गांठा संख्या 374 _ 375 है, जिसका रकवा करीब 45 बीघा है उस जमीन को श्यामपुर के दबंग लोग एवं मोहम्मद गंज के पुर्व प्रधान एवं अन्य आदि लोगो ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। जिसकी पीड़ित मुन्नी देवी पत्नी ठाकुर महावीर सिंह के द्बारा मीरगंज तहसील दिवस और मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद भी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago