Advertisement

home

पुलिस ने गुम हुए 342 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा

बरेली। पुलिस ने आम जनता के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अप्रैल माह में पुलिस ने कुल 342 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में साइबर टीम, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने संयुक्त रूप से कार्य किया। CEIR पोर्टल और तकनीकी सहयोग की मदद से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न थानों की साइबर टीम के पुलिसकर्मियों को 1000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस 4797 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कीमत करीब 9.4 करोड़ रुपये है।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago