बरेली। फतेहगंज पश्चिमी सोहरा गांव में आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित खातून बेगम पत्नी हामिद अली ने बताया कि आज सुबह सोमवार को लगभग चार बजे हम पति पत्नी कच्चे मकान की खपरैल के नीचे सो रहे थे सुबह अचानक तेज बारिश आने पर कच्चे मकान के नीचे रखा सामान दुसरी जगह सुरक्षित रख रहे थे उसी समय अचानक खपरैल भरभरा कर गिर गई। और उन्होंने बताया कि खपरैल गिरने से खाने पीने का समान, गेहूं चावल, कपड़े, खाटिया और कुछ जरुरत का समान दब गया। जिससे उनका लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुक़सान हो गया। खातून बेगम ने बताया कि उनके 3 तीन लड़के और 3 लड़कियों है (6 बच्चे हैं) और उनके पति हामिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खपरैल गिरने की सूचना पर गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, साकिर हुसैन अंसारी, वाजिद मास्टर, इस्माइल अंसारी, इमरान अंसारी, अफजाल अंसारी, आदि मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और खपरैल के नीचे दवा सारा सामान बाहर निकलवाया और उनकी आर्थिक रूप से मदद की। इस्लाम हुसैन अंसारी की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया।
पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…
बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…
बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…
बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिससे…
बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…
बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…