Advertisement

home

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

  • जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे
  • एसएसपी के निर्देश पर दो जिम संचालक गिरफ्तार, नशीले इंजेक्शन और मोबाइल जब्त

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। महानगर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम में महिला के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। जिम संचालकों ने न केवल महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य के कड़े रुख के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्री-वर्कआउट ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ में एक्सरसाइज के लिए जाती थी। आरोप है कि जिम संचालक अकरम और आलम ने महिला को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

ब्लैकमेल कर मांगे रुपये

आरोपियों की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देने लगे और वीडियो डिलीट करने के बदले मोटी रकम की मांग करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

पुलिस की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों—अकरम और आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के सामने आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए, लेकिन पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री 10 हजार रुपये, 9 शीशियां शक्तिवर्धक दवाए, 6 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,1 पेन ड्राइव और 2 मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल और पेन ड्राइव की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इन आरोपियों ने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

14 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

1 day ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago