पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के द्वारा बाड प्रभावित 44 जिलों में पीलीभीत जनपद का नाम न होने के संबंध में सैकड़ो ग्रामीणों के साथ जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।
उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के फल्ड मॉक एक्सरसाइज रिपोर्ट 2025 की रिपोर्ट में प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 44 जिलों 118 तहसीलों को तीन वर्गों में विभाजित करके शामिल किया गया है,मगर इस रिपोर्ट में पीलीभीत जिले को शामिल नहीं किया गया है।
कुमुद गंगवार ने जिला प्रशासन पर फर्जी आंकड़े शासन को देकर गुमराह कर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाया है।इस रिपोर्ट में गोमती रिवर बेसिक के पीलीभीत में होने का उल्लेख है।
कुमुद गंगवार ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत को देकर क्षेत्र की जनता के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं जनता के हितों की सुरक्षा पर प्रशासन के द्वारा गंभीर प्रयास करने एवं संवेदनशील जिलों की सूची में पीलीभीत जनपद को उचित स्थान दिलवाने की मांग की है।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…