Advertisement

home

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार


बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खेत पर बनी दीवार को ध्वस्त कर दिया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड नंबर 7 में राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई कर गाटा संख्या 74 पर रास्ता साइड में बनी दीवार हटवाया है।
मामला वार्ड निवासी भूपराम से जुड़ा है, जिन्होंने 22 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत कर बताया था कि उनके खेत (गाटा संख्या 74) के उत्तर दिशा में स्थित गाटा संख्या 61 पर सार्वजनिक रास्ता है, जिस पर सुरेश पुत्र बिहारी लाल व कालीचरन पुत्र इंद्रजीत ने अवैध कब्जा कर दीवार, कच्ची झोपड़ी और मकान बना लिया था। इससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।
पीड़ित द्वारा कई बार थाना दिवस और तहसील दिवस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। 18 अप्रैल को तहसील समाधान दिवस बीसलपुर में भी प्रकरण उठाया गया, जहां उपजिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
आखिरकार जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार वीरपाल, लेखपाल शैलेन्द्र गंगवार, अंकुर गंगवार, राजीव गंगवार ,राजस्व निरिक्षक रंजीत सिंह,सहित राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago