Advertisement

home

भाजयुमो कार्यकर्ता को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी भी सीज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के मामले में ये कार्रवाई की गई है. आरोपी का नाम ईशान सक्सेना है बता दें कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईशान सक्सेना दवा सप्लाई करने का काम करता है।पीड़ित महिला के बेटे को एक बार उसने इंसुलिन की दवा दी।इसके बाद वह महिला के साथ एकतरफा जुड़ाव रखने लगा।

आरोप है कि महिला जब बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ कथित छेड़छाड़ की। इस पूरे घटनाक्रम में महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।इसी के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।पुलिस का कहना है कि वह मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

इस पूरे मामले को लेकर आशुतोष शिवम (क्षेत्र अधिकारी प्रथम) ने बताया, एक महिला ने थाना प्रेम नगर में सूचना दी थी। ईशान सक्सेना नाम के युवक पर महिला का पीछा करने और उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप था. केस दर्ज किया गया था।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago