Advertisement

home

बरसात पहले ही बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बरेली : जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त–राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी मानसून के दृष्टिगत बाढ़ संभावित क्षेत्रों के प्रभावी अनुश्रवण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जनपदीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बाढ़ बचाव की तैयारियों, संवेदनशील तटबंधों की मरम्मत और राहत कार्यों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। एडीएम ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय नाविकों की सूची अपडेट करने और गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखने पर विशेष बल दिया। एडीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि बाढ़ आने से पूर्व सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कर लिया जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जनपद के सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर राहत केंद्रों के चिन्हांकन और वहां बुनियादी सुविधाओं पेयजल, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि वे पर्याप्त मात्रा में एंटी-वेनम, ओआरएस और संक्रामक रोगों से बचाव की दवाओं का स्टॉक रखें। साथ ही, पूर्ति विभाग को खाद्यान्न पैकेटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुओं के लिए चारे और टीकाकरण की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए ताकि विस्थापन की स्थिति में पशुओं को समस्या न हो। बाढ़ की सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए जनपद स्तर पर एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील करने का आदेश दिया गया, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, सिंचाई विभाग, जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक, डीसी (उपायुक्त) मनरेगा सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago