Advertisement

home

सांड ने किया कई लोगों को घायल

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी नमाज पढ़कर लौट रहे सभासद के पिताजी पर सांड ने किया जानलेवा हमला। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी उत्तरी, वार्ड नंबर 7 के सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद उम्र 70 वर्ष सब्जी मंडी के पास जमा मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक राजा चौक पर सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे सभासद के पिता के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद मोहल्ले वालों ने सांड को डंडा फटकार कर भगाया। ‌ घायल नूर मोहम्मद को उनके परिजनों तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद के घायल होने की सूचना पर मोहल्ले वाले उन्हें देखने पहुंचे सभासद के पिता के घायल होने की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता समेत आदि लोग भी पहुंचे और सभी ने सभासद के पिता नूर अहमद के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना एवं दुआ की। मौके पर मौजूद कस्बा वासियों एवं मोहल्ले वालों ने अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से आवारा घूम रहे सांड को पड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की।

इसी तरह मोहल्ला माली निवासी पत्रकार राजकुमार कश्यप सब्जी मंडी से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे तभी सांड ने हमला कर दिया जिनमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई।

इसी तरह मोहल्ला अंसारी पूर्वी वार्ड नंबर 14 निवासी सभासद जाकिर हुसैन पर (विजार) सांड ने अचानक हमला। जिससे सभासद जाकिर हुसैन घायल हो गये।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

3 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago