Advertisement

home

कलयुगी पिता की क्रूरता विकलांग मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को तालाब किनारे दफनाया

रिपोर्ट; नन्दकिशोर शर्मा

बरेली /सिरौली। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में एक पिता ने अपने ही 9 वर्षीय विकलांग बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी ने शव को तालाब के किनारे गड्ढे में दबा दिया। शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विकलांगता से चिढ़ता था पिता
घटना बीते रविवार, 3 मई की है। मोहल्ला गढ़ी निवासी अनिल का पुत्र कन्हैया जन्म से ही पूर्णतः विकलांग था। मृतक की मां संध्या का आरोप है कि अनिल अक्सर बच्चे की विकलांगता से परेशान रहता था। इसी चिढ़ में उसने रविवार को कन्हैया का गला घोंट दिया और गांव के पास स्थित तालाब किनारे उसे दफना दिया।

मासूम के भाई-बहनों की गवाही से खुला राज

इस अंधे कत्ल की गुत्थी मृतक के छोटे भाई-बहनों की गवाही से सुलझी। कन्हैया के 4 वर्षीय भाई अनमोल और 6 वर्षीय बहन वंदना ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिता को कन्हैया का गला दबाते देखा था। बच्चों की इस चश्मदीद गवाही ने पुलिस के संदेह को यकीन में बदल दिया।

शनिवार, 9 मई को नायब तहसीलदार दीपक कुमार और थाना प्रभारी विनोद सिंह की मौजूदगी में चिन्हित स्थान की खुदाई की गई, जहाँ से कन्हैया का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मां संध्या की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता अनिल को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, आरोपी का दावा है कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई, लेकिन चश्मदीद बच्चों के बयान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना थाना बरेली के सिरौली की है।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

7 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

7 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago