Advertisement

home

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बरेली ।  फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने सरस्वती माता के के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उसके बाद विद्यालय के बच्चों एवं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। एवं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एंव प्रस्तुति देख कर पंडाल तालियों की गढगढाहाट से गूंज उठा।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर डीसी वर्मा ने हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर. डी.सी. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेहनत, अनुशासन व लगन से छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, कॉलेज व्यवस्थापक राजा जायसवाल, प्रमुख समाज सेविका श्रीमती प्रीति जायसवाल, दिनेश पांडे, नॉमिनेट सभासद ठाकुर धर्मवीर सिंह, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ओमेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, चक्रवीर सिंह, अजय सक्सेना, सचिन चौहान वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, शिवम् शर्मा, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, हरदेव गंगवार, अतुल गुप्ता, विपिन जायसवाल, दिनेश मौर्य, अध्यापक विनोद सिंह, गणेश गोपाल, चैतन्य स्वरूप, अनुभव संख्याधार, लव रस्तोगी, सुरेंद्र सांख्यधर अंकित रस्तोगी चपतराम, शिल्पी सिंह, रेनू सिंह, रितिका अग्रवाल, सरोज सिंह, गीता सिंह, काजल, साक्षी, लक्ष्मी, खुशबू गुप्ता, करिश्मा सक्सेना, श्रीमती स्नेह लता सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल यदुवंशी ने किया।

Express views

Recent Posts

जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक, सड़क हादसे के बाद आया ब्रेन हैमरेज,इलाज के लिए 16 लाख रुपये की जरूरत

परिजनों व मित्रों ने की मदद की गुहार। क्राउडफंडिंग के जरिये भी की जा रही…

2 hours ago

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रही…

8 hours ago

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

20 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

21 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

2 days ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

2 days ago