Report:Vinay Saxena
Edited by: Mohit Johari
पीलीभीत। शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग मौके पर ही बेहोश हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। सुरभि कॉलोनी के निवासी प्रियंक गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता घर के पास ही स्थित एक दुकान से ब्रेड लेकर पैदल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (नंबर: UP26AP2852) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक बड़ी लापरवाही और तेजी से वाहन चला रहा था।
टक्कर मारने के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था।
पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक की रफ्तार और टक्कर साफ देखी जा सकती है। घायल बुजुर्ग का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल, पीलीभीत में चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने पीड़ित के पुत्र प्रियंक गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…