बरेली /मीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया आजमपुर में सोमवार को जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें उसका भाई और बीच-बचाव करने आई पत्नी घायल हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम खमरिया आजमपुर निवासी 80 वर्षीय सियाराम पुत्र मंगलसेन का अपने छोटे भाई त्रिमोहन पुत्र मंगलसेन (57 वर्ष) के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर सियाराम ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में त्रिमोहन के दाहिने हाथ के पंजे में छर्रे लग गए। वहीं विवाद शांत कराने पहुंची सियाराम की पत्नी नारायणी देवी भी छर्रों की चपेट में आ गईं और उनके दाहिने हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद नारायणी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी सियाराम को उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है। मामले में थाना मीरगंज पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…
बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…