Advertisement

home

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत

​

बरखेड़ा : क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर मुगल और खमरिया पंडरी के बीच मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में सिरसा के पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। मृतक ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाया हुआ था।​शव की स्थिति को देख ग्रामीणों और राहगीरों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शव के पैर जमीन से छुए होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है।​सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
​पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन ,120 रुपये और एक रुमाल,कान में एयर फोन लीड  बरामद हुआ। फोन पर आई कॉल्स के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिससे मृतक की पहचान अविवाहित प्रदीप कुमार प्रजापति (25 वर्ष)पुत्र जमुनाप्रसाद ​निवासी ग्राम शाहगढ़ बंगला, थाना माधोटांडा के रूप में हुई है,​मृतक के मामा अर्पित कुमार निवासी ग्राम कटकबारा ने भी फोन पर पुलिस को शिनाख्त की पुष्टि की है।​मृतक के पिता जमुनाप्रसाद ने बताया कि प्रदीप बीती 9 मई को घर से पीलीभीत मजदूरी करने की बात कहकर निकला था। आत्महत्या जैसी कोई बात नही थी ,घर से किराए के पैसे लेकर आया था।
​थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव के पैर जमीन पर टिके होने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
​फिलहाल, पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह साफ हो सके।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago