Advertisement

home

​चोरों ने नकब लगाकर उड़ाई लाखों की नकदी व सामान

बरखेड़ा। बीती सोमवार 11 मई की रात चोरों ने प्राइमरी स्कूल के निकट स्थित बृजेश इंटरप्राइजेज की मोबाइल शाप व बुक डिपो को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और सामान पार कर दिया। घनी आबादी और मुख्य मार्ग के निकट हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
​ मुख्य मार्ग से महज 50 फिट की दूरी पर स्थित ‘बृजेश इंटरप्राइजेज’ पर मोबाइल और बुक डिपो का कारोबार होता है।
मोबाइल शाप के स्वामी अखिलेश कुमार ने बताया सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पास खुले जीने के रास्ते पर नकब लगाई और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कैश काउंटर में रखे 2 लाख रुपये नगद और कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए।सुबह उनके पिता बृजेश दुकान खोलकर काउंटर को देखा तो उनके कैश की दराज खुली पड़ी थी उसमें रखे 2 लाख रुपये गायब मिले।
​दुकानदार बृजेश  ने बताया कि मंगलवार को किताबों की  गाड़ी आने वाली थी। उसी का भुगतान करने के लिए सोमवार को ₹2 लाख की नगदी दराज में संभाल कर रखी गई थी। सुबह दुकान पहुंचने पर जब सामान बिखरा और नकब लगी देखी, तो चोरी का पता चला।कस्बे के मुख्य हिस्से में हुई इस बड़ी चोरी ने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
सूचना पर पहुची पुलिस आस पड़ोस में लगे सी सी टी बी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
चोरी की घटना को साक्ष्य एकत्र करने को मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने जांच कर नमूना लिये हैं
दुकान स्वामी अखिलेश द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में दी तहरीर दी गयी हैं।
थानाध्यक्ष प्रमेंद्रकुमार ने बताया हैं कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र चोरी की घटना का अनावरण किया जाएगा।
​

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago