लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे लगभग 20 लड़के उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉटडेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, अभी तक उनकी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) भेजा गया है, जहां 3-4 डॉक्टरों की टीम इसकी जांच करेगी।
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। अपने परिवार के विपरीत, वे कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे और अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर रखा।
वे लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े थे। इसके अलावा, वे ‘जीव आश्रय’ नाम का फाउंडेशन भी संचालित करते थे, जो लावारिस और बीमार पशुओं के इलाज व रेस्क्यू का काम करता है।
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…
बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…