Advertisement

home

अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी ,मुठभेड़ में एक कांस्टेबिल भी घायल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।थाना इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। सोमवार रात कलापुर पुलिया पीलीभीत रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, सिपाही  घायल
एसपी सिटी के निर्देश पर थाना इज्जतनगर पुलिस 12 मई की रात संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कांस्टेबल नीशू तिवारी घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विमल पुत्र विनोद कुमार निवासी रिछौला, नवाबगंज के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

फन सिटी के पास से किया था युवक का अपहरण, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
गिरफ्तार विमल थाना इज्जतनगर में दर्ज अपहरण और फिरौती के केस मु0अ0सं0 373/2026 में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि 9 मई को उसने उमाशंकर, आकाश और हरनेश के साथ मिलकर फन सिटी के आगे से एक युवक का अपहरण किया था। उमाशंकर पहले ही पकड़ा जा चुका है।

पुलिस ने विमल के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और तीन खोखा कारतूस, बदायूं के थाना सिविल लाइन से चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago