Advertisement

home

डिलीवरी देने आए कर्मियों ने गोदाम से उड़ाया माल, सीसीटीवी ने खोला राज, रिपोर्ट दर्ज

Report:Vinay Saxena

Edited By:Mohit Johari

पीलीभीत।शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में आंखों से सुरमा चुराने जैसी एक वारदात सामने आई है। मोहल्ला पकड़िया स्थित अग्रवाल पेंट सेंटर के गोदाम में माल सप्लाई करने आए कर्मचारियों ने ही स्वामी की नजर हटते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि, उनकी यह चालाकी सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अंकुर अग्रवाल(प्रतिष्ठान स्वामी)

एशियन पेंट्स लिमिटेड बरेली से अग्रवाल पेंट सेंटर को ट्रांसपोर्ट के जरिए माल भेजा जाता है। बुधवार को जब डिलीवरी आई, तो फर्म मालिक ने गोदाम खोला और किसी काम से थोड़े समय के लिए वहां से हटे। इसी बीच, माल लेकर आए कर्मियों ने गोदाम से अतिरिक्त माल निकालकर अपनी गाड़ी (UP25BT2051) में भर लिया।

सीसीटीवी में चोरी पकड़े जाने पर आरोपियों ने कबूला कि वे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछली 6 मई 2026 को भी वे गाड़ी संख्या (UP25ET2023) से माल चोरी कर ले गए थे, जिसे उन्होंने असम चौराहा स्थित एक दुकान व अन्य जगहों पर बेचा था।

अग्रवाल पेंट सेंटर द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। चोरी की गाड़ी और माल सहित आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अब इनके फरार साथी और चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

19 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

19 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago