बरखेड़ा: थाना क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने अपनी ही भाभी और पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।ग्राम मचवाखेड़ा निवासी सावित्री पत्नी पप्पू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका देवर सुदीप पुत्र धर्मपाल पारिवारिक बंटवारे की बात को लेकर रंजिश रखता है। घटना 12 मई 2026 की रात करीब 8 बजे की है।सावित्री का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में सुदीप ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जब सावित्री के ससुर धर्मपाल बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी सुदीप ने उनके सिर पर डंडे से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। मारपीट के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित महिला सावित्री, जो गठिया की बीमारी के कारण आंशिक रूप से दिव्यांग भी हैं, शिकायत पर पुलिस ने सुदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…