Advertisement

home

पारिवारिक बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, बहू और ससुर पर जानलेवा हमला


​बरखेड़ा: थाना क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने अपनी ही भाभी और पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।ग्राम मचवाखेड़ा निवासी सावित्री पत्नी पप्पू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका देवर सुदीप पुत्र धर्मपाल पारिवारिक बंटवारे की बात को लेकर रंजिश रखता है। घटना 12 मई 2026 की रात करीब 8 बजे की है।सावित्री का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में सुदीप ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जब सावित्री के ससुर धर्मपाल बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी सुदीप ने उनके सिर पर डंडे से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। मारपीट के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित महिला सावित्री, जो गठिया की बीमारी के कारण आंशिक रूप से दिव्यांग भी हैं,  शिकायत पर पुलिस ने सुदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Express views

Recent Posts

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

16 hours ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

3 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

3 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

4 days ago