Advertisement

home

राज्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर पक्की नौकरी लगवाने का झांसा, 20 लाख में सौदा कर लाखों ठगे

  • रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप

 

रिपोर्ट:मोहित जौहरी

पीलीभीत: शहर के मोहल्ला आसफ जान निवासी रवि कुमार गुप्ता ने पुलिस प्रशासन को दिए एक प्रार्थना पत्र में धोखाधड़ी और जानलेवा धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी एक परिवार ने खुद को राज्य मंत्री का करीबी बताकर उनके पुत्र की गन्ना विभाग में पक्की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

पंखे की खरीद से शुरू हुई थी जान-पहचान

शिकायतकर्ता रवि कुमार गुप्ता के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व बिजली के पंखे खरीदने के दौरान उनकी पहचान मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी आकाश महातिया, उनके पिता रवि महातिया और पत्नी प्रिया गंगवार से हुई थी। करीब 8-10 माह पहले आरोपियों ने उनके घर आकर संपर्क साधा और विश्वास दिलाया कि प्रिया गंगवार की एक माननीय राज्य मंत्री से बहुत करीबी रिश्तेदारी है।

6.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप

आरोपियों ने आश्वासन दिया कि मंत्री जी के माध्यम से उनके बेटे की गन्ना विभाग में पक्की नौकरी लग जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटे के भविष्य के लिए भरोसा करते हुए 1 लाख रुपये नकद और 5.50 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। कुल 6.50 लाख रुपये लेने के बाद भी जब लंबे समय तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो ठगी का अहसास हुआ।

तमंचा तानकर दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जेब से देशी कट्टा /तमंचा निकालकर पीड़ित पर तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

 व्यापारी आकाश महातिया ने एक्सप्रेस व्यूज संवाददाता को बताया कि उक्त रवि गुप्ता गिरवी गांठ का कार्य करते हैं मेरा खुद का 60 ग्राम गोल्ड इनके पास गिरवी है ये खुद अधिक व्याज लेने के कारण मुझपर आरोप लगा रहे हैं।

 

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

5 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago