पीलीभीत/बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा देवस्थल पर शनिवार को जेष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशाल सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। श्री सिद्ध बाबा देवस्थल कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार दोपहर बाद 4 बजे देवस्थल परिसर में एकत्रित पूज्य संत महन्त फलाहारी बाबा धर्मदास श्री वरीषभ वैष्णव अखाड़ा,परमेश्वरी पुरी महन्त दशनाम जूना अखाड़ा,ओंकार पुरी हरिबाबा बड़ेपुरा,महन्त महेशदास अमरइया कला रामादल,हरिसरन दास महन्त महमूदाबाद बंडा रामादल,पूरन दास महन्त शाहजहाँपुर रामादल रामाचार्य,रामकिशोर दास महन्त समधाना, शाहजहांपुर,प्रभुदास महन्त पिपरा जप्ती ,बाबा बालकदास “सिद्धबाबा मढ़ी बरखेड़ा संतों और आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन और हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने पर परंपरा के अनुसार कस्बे की कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। कन्या भोज के तुरंत बाद विशाल सामूहिक भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।
पूरे आयोजन के दौरान देवस्थल परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के ‘हर-हर महादेव’ और बाबा के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इस विशाल भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारा सेवा में मुख्य रूप से मोनू मौर्य,नरेश मौर्य,अशोक गुप्ता,सभासद प्रवेश जोशी,श्रीपाल,शेर सिंह कुशवाहा, ध्रुवकुमार पांडेय,सौरभ जोशी,कमलेश कश्यप, विनोद सक्सेना सहित सैकड़ों स्थानीय लोग और सेवादार पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था संभालने और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में जुटे रहे।
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…
बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…
बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…
बरेली/ मीरगंज। भाखड़ा नदी पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में लघुशंका…
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…