Advertisement

home

रोड किनारे मिला छात्रा का शव,  डीएलएड की परीक्षा देने के बाद से थी लापता

  • छात्रा के गले पर थे खरोंच के निशान और मुंह से निकल रहा था खून

बरेली ।सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास के पास एक खेत में मिला युवती का शव मिला। युवती डीएलएड छात्रा बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार छात्रा शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने के बाद से लापता थी। शनिवार दोपहर बड़ा बाईपास से करीब 400 मीटर अंदर खना गोटिया गांव निवासी भूरे खां के खेत में उसका शव बरामद हुआ। शव पर संघर्ष के निशान मिले हैं और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उसके मुंह से खून निकला हुआ था तथा हाथ-पैर पर खरोंच के निशान थे। वह यूनिफॉर्म में थी।

इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की पहचान शीशगढ़ के गांव मानपुर निवासी 23 वर्षीय नीतू गंगवार के रूप में हुई है। वह बहेड़ी दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज की डीएलएड छात्रा थी। इन दिनों उसका परीक्षा केंद्र फरीदपुर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में पड़ा था। वह इज्जतनगर के आलोक नगर में अपने मौसा प्रेम शंकर के यहां रहकर परीक्षा दे रही थी।
शुक्रवार को परीक्षा के बाद घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Express views

Recent Posts

मीरगंज-आंवला को जोड़ने वाले लोकनाथपुर पुल का हिस्सा बहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…

3 hours ago

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…

17 hours ago

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…

19 hours ago

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

22 hours ago

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

2 days ago