बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने २४ घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड के बाद हत्यारोपी प्रेमी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग, शक और गुस्से में हत्या करने की बात कबूल की है।
खेत में मिला था शव
गौरतलब है कि बीते १६ मई को दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास एक खेत में शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा नीतू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव को देखने से ही साफ था कि युवती की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देशन में सीबीगंज पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और फोन लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें मृतका के परिचित अशोक कुमार का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया।
टीयूलिया अंडरपास के पास मुठभेड़
१७ मई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। सीबीगंज पुलिस ने टीयूलिया अंडरपास के पास हाईवे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी अशोक के पैर में लगी और वह बाइक सहित गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोचकर अस्पताल भिजवाया।
चैट और तस्वीरों को लेकर हुआ था विवाद
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी अशोक पिछले ६ साल से नीतू को जानता था और उससे शादी करना चाहता था। पूछताछ में आरोपी ने उगला कि उसने नीतू के मोबाइल में कुछ अन्य युवकों की तस्वीरें और चैट देख ली थीं, जिससे उसे नीतू पर शक होने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर अशोक ने नीतू के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस और मृतका का पर्स बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरेली।शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 मई को हुए सनसनीखेज तेजाब कांड के आरोपी उमेश कश्यप…
छात्रा के गले पर थे खरोंच के निशान और मुंह से निकल रहा था खून…
पीलीभीत/बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा देवस्थल पर शनिवार को जेष्ठ अमावस्या के पावन…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। कोर्ट ने पीलीभीत के सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार के विरुद्ध ऑपरेशन के…
बिना सत्यापन नाबालिग को कमरा देने का होटल पर आरोप बरेली/ बहेड़ी। थाना क्षेत्र के…
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरैया ता. फुटाकुआँ के एक किसान का सिंचाई इंजन…