बरेली। जनपद में ब्लाक फरीदपुर अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुर्जर को लखनऊ कूच करने से पूर्व फरीदपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह हॉउस अरेस्ट कर लिया जहाँ रात भर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
दरअसल ग्राम प्रधानों का वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल 26 मई को सम्पन्न होने जा रहा है जिसके बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक न्युक्त किए जाने हैँ।इससे पूर्व समस्त ग्राम प्रधानों की माँग है कि नवीन पंचायत चुनाव सम्पन्न होने से पूर्व समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल विस्तार कर प्रशासक के स्थान पर ग्राम प्रधानों को बरकरार रखा जाए इसी माँग को लेकर समस्त ग्राम प्रधान एडवोकेट ओमवीर सिंह गुर्जर अध्यक्ष प्रधान संघ ब्लॉक फरीदपुर के नेतृत्व में लखनऊ कूच करने बाले थे सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी थी।प्रधानों द्वारा लखनऊ कूच करने की भनक बरेली पुलिस को लगते ही आलाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने ओमवीर सिंह गुर्जर को मंगलवार सुबह हॉउस अरेस्ट कर लिया जहाँ पुलिसकर्मी रात भर मुस्तैद रहे जिस कारण ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष समेत ग्राम प्रधानों की माँग प्रशासन तक ही रह गई है।
अब देखना यह होगा कि सभी ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल पाएंगे,या फिर ग्राम पंचायतों में प्रशासकों को तैनात किया जायेगा।
बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों…
बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक…
बरखेड़ा।सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए बरखेड़ा…
पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बारात घर में 19 अगस्त को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम…
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना…
बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव नरायनपुर में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना…