Advertisement

home

बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख रामदेवी गंगवार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


​बरखेड़ा । ब्लॉक की मौजूदा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रामदेवी गंगवार का शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे उनके बरखेड़ा स्थित निजी आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने सरल, मृदुभाषी और सीधे स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली जनप्रिय जन-प्रतिनिधि के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है।उनके पुत्र, निवर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य कमलेश गंगवार ने बताया कि माताजी पिछले सात-आठ दिनों से डिहाइड्रेशन  की समस्या से पीड़ित थीं। पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सुधार न होने पर आज सुबह तड़के उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
श्रीमती रामदेवी गंगवार ने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की थी। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रमुख की पत्नी व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रंजना गंगवार को 15 मतों से शिकस्त दी थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने 10 जुलाई 2021 को बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली थी।​राजनीतिक दायित्वों के साथ-साथ रमादेवी जी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी काफी अग्रणी रहती थीं। गायत्री परिवार से उनका विशेष और गहरा जुड़ाव था। उल्लेखनीय है कि उनके पति स्वर्गीय हीरालाल गंगवार का निधन भी छह वर्ष पूर्व 30 मई 2020 को हो गया था।
​ब्लॉक प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल अब समाप्ति की ओर था। क्षेत्र पंचायत की आखिरी और विदाई बैठक आगामी 25 मई को होना तय हुई थी। लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनने से पहले ही वह संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं, जिससे क्षेत्र के पंचायत सदस्यों और प्रशासनिक अमले में मायूसी छा गई है।​उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: विधायक के चिकित्सा शिविर में उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़, चश्मे और कान की मशीनें पाकर खिले मरीजों के चेहरे

बरखेड़ा (पीलीभीत)। ब्लॉक परिसर बरखेड़ा में आज क्षेत्रीय विधायक की पहल पर आयोजित निःशुल्क दन्त,…

1 day ago

करंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, बाल-बाल बची युवती, ग्रामीणों में आक्रोश

बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली विभाग की एक बड़ी और गंभीर…

1 day ago

पीलीभीत: सड़क किनारे मिला 22 वर्षीय लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस…

1 day ago

पीलीभीत को बड़ी सौगात, टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी, सिख समुदाय में भारी उत्साह

पीलीभीत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा।…

1 day ago

पूर्वोत्तर रेलवे की अहम बैठक में सपा का प्रतिनिधित्व करेंगे भोजीपुरा विधायक शाहजिल इस्लाम अंसारी

बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी…

3 days ago

राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह: रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय…

3 days ago