बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी कृष्णपाल मौर्य उर्फ नारद पुत्र पीतम लाल मौर्य कल बीती रात गुरुवार को धौरा टांडा शादी समारोह में गए हुए थे, वहां से वह अपने गांव सोहरा वापस आ रहे थे। तभी 10:30 बजे के करीब धौंराटांडा मार्ग, रहीम मिल के समीप अज्ञात ट्रक ने कृष्णपाल मौर्य की मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार उछलकर रोड पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्णपाल मौर्य को अस्पताल भेजा। रास्ते में ही बाइक सवार कृष्णपाल मौर्य की मौत हो गई। मौत की खबर सुन मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां दुर्गावती एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। मृतक के परिजनों एवं गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी ने बताया कि कृष्णपाल मौर्य अपने में मामेरे भाई के साथ धौरा टांडा शादी समारोह में गया था, वहां से वह वापस अपने गांव सोहरा लौट रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णपाल मौर्य की अभी थोड़े दिन पहले ही शादी तय की थी, कृष्णपाल मौर्य परसा खेड़ा में नौकरी करता था। और बताया कि मृतक कृष्णपाल के पिता पीतम लाल मौर्य टुकटुक वाहन चलते हैं एवं खेती बाड़ी, और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। आज शुक्रवार शाम को लगभग 6 बजे मृतक कृष्णपाल मौर्य का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव की शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।
बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड…
बरखेड़ा। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार में लिप्त…
बरेली (सिरौली)। स्वास्थ्य विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और अवैध नर्सिंग होम संचालकों के हौसले ने…
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे…
पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा दियोहना में उचित दर दुकान के चयन को लेकर…
बरखेड़ा :क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद वृद्ध…