Advertisement

home

जुगाड ठेले को ट्रक ने मारी टक्टर, दो लोगों की मौत, दो गम्भीर घायल 

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब मजदूरी करने जा रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रबर फैक्टरी कॉलोनी गेट के पास जुगाड़ वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी 14 वर्षीय लेखपाल, सोमपाल, 24 वर्षीय राम और तीन वर्षीय मासूम पारो जुगाड़ वाहन से पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। देर रात जब उनका वाहन फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रबर फैक्टरी कॉलोनी गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जुगाड़ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

अस्पताल पहुंचते ही दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लेखपाल और 24 वर्षीय राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोमपाल और मासूम पारो का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा )…

4 hours ago

अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान, 7 वाहन सीज

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे…

7 hours ago

मानोना धाम दर्शन को जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत ,एक गम्भीर घायल 

बरेली/ मीरगंज।एनएच 24 हाइवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में…

7 hours ago

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, मची अफरा-तफरी,हेल्पर की जलकर मौत

बरेली। फतेहगंज पूर्वी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक भीषण…

7 hours ago

 युवती के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी का  आरोप, तीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से…

13 hours ago

गांव की सुख शांति के लिए हुआ विशाल हवन

  बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की…

13 hours ago