बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 मई को थाना इज्जतनगर क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदार राकेश बाबू पुत्र सूरज सिंह निवासी फरीदपुर ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पीड़िता को पसंद करता था और उसकी पढ़ाई में आर्थिक सहायता भी करता था। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार करते हुए अपने कृत्य को गलती बताया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, महिला उपनिरीक्षक पायल और कांस्टेबल निशू तिवारी की अहम भूमिका रही।
बरखेड़ा: क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई के अगले दिन खुशियां गहरे मातम में बदल…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ब्लॉक परिसर बरखेड़ा में आज क्षेत्रीय विधायक की पहल पर आयोजित निःशुल्क दन्त,…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली विभाग की एक बड़ी और गंभीर…
पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस…
पीलीभीत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा।…
बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी…